{"_id":"576068ad4f1c1b4a2511be63","slug":"cm-was-awarded-the-hands-anjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई अंजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई अंजलि
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
अंजली गुप्ता परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिला की अव्वल अंजली गुप्ता मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह के हाथों से सम्मान पाकर खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। चाट का ठेला लगाने वाले पिता शारदा प्रसाद की इस बेटी ने यह सम्मान हासिल कर परिवार के साथ जिले का गौरव बढ़ाया है।
अमर उजाला की ओर से लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा की छात्रा अंजलि गुप्ता ने जिले में अव्वल स्थान हासिल करने का सम्मान हासिल किया है। बेटी की इस सफलता से पिता शारदा प्रसाद और मां सरोज देवी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मेधावी का कहना है कि अब वह इंजीनियरिंग की तैयारी करेगी और इंजीनियर बनकर देश और समाज की सेवा करेगी।