फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cleaning vehicles are gathering dust, drivers are not available

धूल खा रहे सफाई वाहन, नहीं मिल रहे चालक

Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cleaning vehicles are gathering dust, drivers are not available
फतेहपुर। नगर पालिका में चालकों की कमी का खामियाजा शहरवासियों को गंदगी के बीच रहकर भुगतना पड़ रहा है। नियमित वेतन भुगतान न होने के कारण चालक सफाई विभाग के वाहन चलाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में खरीदे गए नए वाहन दो महीने से नगर पालिका में खड़े धूल खा रहे हैं। गंदगी से होने वाली बीमारियों को लेकर शहर में खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

शहर को कूड़े के ढेरों से मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने 25 मैजिक और कांपेक्टर की खरीद की गई थी। मोहल्लों का कूड़ा लाकर सीधा कांपेक्टर में लोड करने की व्यवस्था लागू होनी थी। नगर पालिका में एनजीओ के माध्यम से चालकों की भर्ती करने की व्यवस्था है, लेकिन एनजीओ कम से कम दो महीने का वेतन दबाकर भुगतान देती है। ऐसे में सात हजार रुपये मानदेय में कोई भी चालक सफाई विभाग के वाहन चलाने को खोजे नहीं मिल रहे हैं। कूड़ा उठाने की व्यवस्था शहर में लागू नहीं हो पा रही है। छह महीने से कांपेक्टर और तीन महीने से मैजिक नगर पालिका में खड़ी धूल खा रही हैं और पुरानी व्यवस्था से ही कूड़े का उठान हो रहा है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका मीरा सिंह का कहना है कि निकाय को संविदा या दैनिक वेतन पर चालक रखने का अधिकार नहीं है। कई बार एनजीओ को चालकों की आपूर्ति के लिए लिखा गया है, लेकिन उसे चालक नहीं मिल पाए हैं। ऐसे खरीदे गए सफाई संसाधनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed