फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

सर्किल रेट के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Sat, 05 Nov 2022 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
civic
किशनपुर रोड पर नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। सर्किल रेट में वृद्धि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ता सड़क पर उतरे। नारेबाजी कर बढ़े सर्किल रेट वापस लेेने की मांग की। इसके बाद तहसील दिवस में आए एडीएम से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सर्किल रेट में वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ता 21 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। रोजाना अधिवक्ता सभा बुलाकर विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और जुलूस निकाल रहे है। शनिवार को जुलूस तहसील से निकलकर कस्बे में आया। बाद में संघर्ष समिति मॉडल बार एसोसिएशन के संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, सह संयोजक मोतीलाल समेत 11 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम विनय कुमार पाठक से मुलाकात की।
विज्ञापन

एडीएम ने समिति की मांगें डीएम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति की ओर से फिलहाल हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है। इस मौके पर महेंद्र राज सिंह, महामंत्री भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, केशचंद्र मिश्रा, कृष्णकांत द्विवेदी, राहुल तिवारी, आशुतोष पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, राजन अवस्थी, आनन्द मोहन त्रिपाठी, रामसखा द्विवेदी, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, कमल सिंह, लोकनाथ मौजूद रहे। उधर, सर्किल रेट वृद्धि वापस नहीं होने पर भूख हड़ताल की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed