{"_id":"63669f2f6b360d595c56b73a","slug":"civic-fatehpur-news-knp726747324","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः डीएम साहिबा मेरी पत्नी को विदा कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः डीएम साहिबा मेरी पत्नी को विदा कराइए
विज्ञापन
बिंदकी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम श्रुति। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिंदकी में समाधान दिवस पति ने जिलाधिकारी श्रुति से गुहार लगाई। कहा कि ससुरालीजन उसकी पत्नी को घर नहीं भेज रहे हैं। पत्नी की विदाई करा दीजिए। सभी तहसीलों में 280 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ 34 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
बिंदकी प्रतिनिधि के मुताबिक संपूर्ण समाधान दिवस में कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी जहानपुर बड़ा कुआं निवासी शफीक की पुत्री सना के साथ 21 मार्च 2022 को हुई थी। उसके ससुर शफीक ने शादी करने के लिए दो लाख रुपये उधार भी लिए। 26 जून को उसकी पत्नी रिश्तेदारी में शादी होने की बात कहकर घर से जेवर लेकर चली गई। इसके बाद से वह कई बार उसे लेने गया लेकिन सास-ससुर अब उसे विदा नहीं कर रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में डीएम श्रुति और एसपी राजेश सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 136 शिकायतें आई। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 119 शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बाद में डीएम ने तहसील परिसर में बन रहे नवीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक किए गए निर्माण कार्य देखकर गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
कल्लो ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी ससुराल तहसील क्षेत्र के कंसाही गांव में है। उसके पति की 30 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसका एक बेटा फिरोज है। ससुराली जन पति के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए है। मौहार गांव निवासिनी गोमती देवी पत्नी राम नारायण ने बताया कि गांव में ही उसकी जमीन है। इसकी हकबंदी का मुकदमा एसडीएम कोर्ट से निष्पादित होने के बाद भी विपक्षी जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे। महिला ने जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।