फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः पंचायत सहायक को मिलेंगे अब पांच रुपये प्रति दस्तावेज

Sat, 08 Oct 2022 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
civic
ऐरायां ब्लाक के हरदों ग्राम पंचायत भवन में काम करते पंचायत सहायक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को अब पंचायत से जारी होने वाले प्रत्येक दस्तावेज पर पांच रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 834 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 809 पंचायत सहायक तैनात हैं। कुछ माह पूर्व पंचायत भवनों में जन सूचना केंद्र स्थापित किए गए थे। इन जन सूचना केंद्रों का संचालन पंचायत सहायक करते हैं। इन केंद्र से ग्रामीण सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आय, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र सहित 204 सेवाएं इन जन सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकता है। हर प्रमाणपत्र के लिए ग्रामीणों को 15 रुपये देने होते हैं।

अब शासन ने प्रत्येक दस्तावेज पर मिलने वाले 15 रुपये में से पांच रुपये पंचायत सहायकों को दिए जाएंगे। शेष 10 रुपये ग्राम पंचायत के खाते में जमा होगी। एक माह के अंदर ग्राम पंचायतों में यह योजना लागू हो सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि जनसेवा केंद्रों पर पंचायत सहायक 204 सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed