फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः दो साल बाद बढ़ेंगे जमी के सर्किल रेट

Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। जिल में संपत्तियों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी श्रुति से सहमति मिलने के बाद निबंधन विभाग ने होमवर्क शुरू कर दिया है। जिले में इससे पहले 19 अक्तूबर 2020 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। इसके बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद खागा, बिंदकी और फतेहपुर तीनों तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेेेटियों का गठन कर दिया गया है। सहायक निंबधक (सब रजिस्ट्रार) संपत्तियों का मूल्यांकन कर सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार करेंगे। एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति पहले प्रस्ताव देगी। फिर आम जनता से उस प्रस्ताव के सापेक्ष आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियां एसडीएम, एडीएम और डीएम स्तर पर की जाएंगी और वहीं से सुनी और निस्तारित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी नए सर्किल दरों की रेट लिस्ट जारी करेंगी। विभागीय अनुमान के मुुताबिक प्रमुख मार्गों पर पिछली बार से इस बार दोगुना या उससे अधिक सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed