{"_id":"630a6205be80b0278333f6ae","slug":"civic-fatehpur-news-knp71498050","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः ललौली बना टापू, दहशत के बीच लोगों का पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः ललौली बना टापू, दहशत के बीच लोगों का पलायन
विज्ञापन
किशनपुर से यमुना के बाढ़ का नजारा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया है। यमुना से चार किमी दूर ललौली कस्बा टापू बन गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस कारण लोगों ने छतों पर गृहस्थी रख आशियाना बना लिया है। पलटूपुर, उरौली, दसौली अढ़ावल के ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। पीएसी के जल बोर्ड के अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को लंच पैकेट बांटे।
केन, बेतवा और चंबल नदी का पानी यमुना नदी किनारे तबाही मचाए हुए हैं। चार दिन से यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 102.80 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 100 मीटर पर है। बहुआ संवाद के अनुसार ललौली क्षेत्र के पलटूूपुर में 150 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। अढ़ावल में आठ घर और ललौली में 50 घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ललौली कस्बा में घरों में पानी घुसता देख लोगों ने गृहस्थी का सामान छतों पर चढ़ा लिया है। नाव का ही सहारा बचा हुआ है।
यमुना के जलस्तर पर एक नजर (मीटर में)
खतरे का निशान- 100.00
चेतावनी बिंदु- 99.00
बुधवार--- 94.43 मीटर
मंगलवार-- 97.25 मीटर
बुधवार-- 100.68 मीटर
गुरुवार-- 101.66 मीटर
शुक्रवार-- 102.46 मीटर
शनिवार-- 102.80 मीटर
बहुआ। कोर्राकनक, हड़ाही, मैनाही, बेलखरा, भूप का डेरा, धोबिया और ओनई गांव के लिए ललौली-उरौली मार्ग, ललौली-कोर्राकनक मार्ग, कोर्राकनक-मैनाही मार्ग बंद हैं। बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे में ललौली कस्बा से यमुना पुल तक करीब चार किमी ऊपर से पानी बह रहा है। स्टेट हाईवे में दो मीटर ऊपर पानी बह रहा है। (संवाद)