फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

कानपुर-प्रयागराज हाईवे नौ घंटे जाम

Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
civic
नउवाबाग में हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को नौ घंटे जाम लगा रहा। नउवाबाग से कानपुर की ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। मलवां और कोतवाली पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

हाईवे पर रात को मौरंग और गिट्टी लदे ट्रक बांदा टांडा मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे। ट्रकों के मुड़ने के समय ही कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन रुक गया। रात एक बजे जाम लग गया। यह हाल अक्सर होता है। बीच-बीच में कुछ वाहन कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले निकलते रहे। वाहनों की कतार मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ तक पहुंच गई। जाम में फंसे लोग भोर पहर होने पर पुलिस को ट्विटर पर सूचना देने लगे। इसके बाद सुबह पुलिस यातायात बहाल कराने में जुटी। इस दौरान बांदा की ओर से ट्रकों का आना भी कम हो गया। सुबह 10 बजे यातायात बहाल हो सका। वाहनों के रेंगने का सिलसिला चालू रहा। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बांदा की ओर से आने वाले वाहनों को निकालने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे निर्माणाधीन होने की वजह से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने सीओ डीसी मिश्र को बुलाकर जाम की वजह की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कानपुर हाईवे पर लगातार जाम की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने जाम की वजह तलाशने और समस्या का स्थाई हल निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर नवनीत सेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed