फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

एक ट्रक गेहूं बिक्री पर घर में ही तौल

Fri, 22 Apr 2022 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। गेहूं की कटाई व कतराई का 50 फीसदी काम होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं बढ़ रही है। खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारी अब गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर किसी गांव में एक ट्रक गेहूं मिलता है तो केंद्र प्रभारी वहीं जाकर तौल कराएंगे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए 59 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यह एक अप्रैल से शुरू किए गए थे। इस बार गल्ला मंडियों और फ्लोर मिल में गेहूं के दाम सरकारी रेट से अधिक हैं। इस कारण किसानों के केंद्रों में न पहुंचने पर खरीद की गति धीमी चल रही है। हाट शाखा, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम और यूपीएसएस के 59 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 66 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 21 दिन में अभी तक 243 किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा है। 1045 मीट्रिक टन की तौल हुई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश झा ने कहा कि किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपना गेहूं बेंचे। इसके लिए केंद्र प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों के किसानों के घर जाकर संवाद करेंगे। केंद्र प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीद करेंगे। शासन की ओर से निर्धारित 2015 रुपये के हिसाब से गेहूं की तौल की जा रही है, लेकिन खरीद शुरू होने के पहले से ही मंडी व बाजारों में गेहूं का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

गेहूं बिक्री के लिए करें संपर्क:
जिला खाद्य विपणन अधिकारी-7839564976
सहायक विपणन अधिकारी फतेहपुर- 8756000005
सहायक विपणन अधिकारी खागा- 8317033509
सहायक विपणन अधिकारी बिंदकी- 9935163400
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed