फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   City residents are getting 46 liters of water less than the standard.

Fatehpur News: शहरवासियों को मानक से 46 लीटर कम मिल रहा पानी

Wed, 17 Apr 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
City residents are getting 46 liters of water less than the standard.
फतेहपुर। शहरवासियों को मानक से 46 लीटर पानी कम मिल रहा है। 24 घंटे में प्रत्येक व्यक्ति को 135 लीटर जलापूर्ति का मानक है। अप्रैल महीने में प्रत्येक व्यक्ति को 89 लीटर के हिसाब से नगर पालिका जलापूर्ति कर रही है। मई जून महीने में जलापूर्ति अभी और घटना तय है।
विज्ञापन

शहर की आबादी 2.50 लाख है। मानक के अनुरूप प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत होती है। इस हिसाब से कुल आबादी को 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार लीटर पानी की आवश्यकता है। वहीं, नगर पालिका महज 2 करोड़ 24 लाख 64 हजार लीटर पानी ही उपलब्ध करा पा रही है।
विज्ञापन

इस तरह एक करोड़ 12 लाख 86 हजार लीटर जरूरत का पानी लोगों तक कम पहुंच रहा है। प्रत्येक शहरवासी तक सिर्फ 89 लीटर पानी मिल रहा है। ये जलापूर्ति गर्मी बढ़ने के साथ और कम होगी। नगर पालिका नगर पालिका शहरवासियों से जलकर समेत अन्य करों की वसूली में कोई रियायत नहीं कर रही है, लेकिन जरूरत के हिसाब से शुद्ध पीने का पानी भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि मई जून महीने में नलकूपों का जलस्तर और घटेगा। ऐसे में वर्तमान में 900 लीटर प्रति मिनट पानी देने वाले नलकूप बढ़ती गर्मी के साथ सात से 800 लीटर प्रति मिनट के हिसाब जलापूर्ति करेंगे। इससे शहर की ऊंचाई वाली आबादी के हिस्से में पानी की किल्लत बढ़ेगी, वहीं निचले स्तर में भी पेयजल संकट गहराएगा।
....इनसेट---
52 नलकूपों के सहारे जलापूर्ति
शहर में जलापूर्ति 52 नलकूपों के सहारे हो रही है। वर्तमान में 900 लीटर प्रति मिनट पानी की सप्लाई होती है। इस तरह से एक घंटे यानी साठ मिनट में 54 हजार लीटर और आठ घंटे में 4 लाख 32 हजार लीटर पानी सप्लाई होती है। इस तरह से 52 नलकूपों से 2 करोड़ 24 लाख 64 हजार लीटर पानी की सप्लाई हो रही है।

बयान:-
गर्मी के मौसम में शहर की ऊंचाई वाली आबादी में कुछ पेयजल संकट पैदा होता है, लेकिन ऐसी आबादी में नगर पालिका ने मिनी पानी की टंकियां बना रखी हैं। अगर संकट और बढ़ता है, तो नलकूप आठ के बजाय 10 से 11 घंटे चलाए जाएंगे।
विजय कुमार, अवर अभियंता जलकल
...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed