फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Churches are prayer meetings

गिरजाघरों में होंगी प्रार्थना सभाएं

Fri, 25 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Churches are prayer meetings

प्रभु यीशु के जन्म दिन में जहां गिरजाघरों में सुबह

विज्ञापन
प्रार्थना सभाएं होंगी और केक कटेगा वहीं जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन के बीच सेंटा क्लाज बच्चों को टाफी चाकलेट और गिफ्ट देकर गुदगुदाएंगे। मैरी क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए इसाइयों ने तैयारी पूरी कर ली है।

प्रेम और एकता का ज्ञान देने वाले प्रभु यीशु के जन्म दिन को क्रिसमस पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को शहर के चौक, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, पटेलनगर चौराहा आदि इलाकों में लोग गिफ्ट, केक आदि खरीदते नजर आए।

रंग बिरंगी रोशनी से क्रिसमस ट्री को तैयार किया गया है। शहर के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च और देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बिटिरियन चर्च को दिनभर सजाया गया।

पास्टर गिरजा पीटर ने बताया कि क्रिसमस पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म दिन पर पहले प्रार्थना होगी इसके बाद लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई देंगे। पास्टर विजय मसीह ने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed