{"_id":"57854b2d4f1c1b124b13d768","slug":"choupal-information-given-by-the-bank-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर बैंक योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर बैंक योजनाओं की दी जानकारी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं की जानकारीे देते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक नगर शाखा ने ऐरायां ब्लाक की ग्राम पंचायत चितौली में मंगलवार को चौपाल लगाकर किसानों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक आशीष तिवारी ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की अपील की और उसका लाभ बताया। बताया कि केंद्र की जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी किसान ले सकते हैं। फील्ड अफसर शोभित त्रिपाठी ने किसानों के आवेदन पत्र एकत्रित किए। वहीं किसानों के बैंक खातों को भी आधार कार्ड से लिंक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमा देवी और प्रधान पति नरसिंह ने भी सहयोग किया।