फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chori,temple,murti,fathepur news,ashtadhatu

अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी मचा हड़कंप

Wed, 10 Feb 2021 07:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
chori,temple,murti,fathepur news,ashtadhatu
मंदिर की पुजरिंन गयाश्री - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। प्राचीन मंदिर से राधा कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां मंगलवार रात चोरों ने पार कर दी। ग्रामीणों में घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के खोटिला गांव निवासी सुभाकर सिंह के घर के पीछे के हिस्से में मंदिर है। मंदिर के ठाकुरद्वारे में राधा-कृष्ण की प्राचीन मूर्तियां रखी थीं।
सुभाकर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी मां बिंदु सिंह की नींद खुली, तो देखा कि ठाकुरद्वारा का दरवाजा खुला था। यह देख वह ठाकुरद्वारे पहुंची, तो अंदर से मूर्तियां गायब थी।
विज्ञापन

मूर्तियों के शृंगार के सामान का बक्सा, दानपात्र बिखरा पड़ा था। बक्से में मूर्तियों के कुछ जेवरात भी थे। मां का शोर सुनकर परिवार के लोग मंदिर पहुंचे।
परिवार ने अंदाजा लगाया कि चोर दीवार फांदकर छत पर पहुंचे। इसके बाद सीढ़ियों के रास्ते से आंगन में आए होंगे। आंगन का दरवाजा खोलकर मंदिर तक पहुंचे।
मंदिर में लकड़ी का दरवाजा काफी पुराना है। चोर कुंडी निकालकर ठाकुरद्वारा पहुंचे। इसके बाद राधा-कृष्ण की मूर्तियां और शृंगार का सामान चोरी कर बरामदे का दरवाजा खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की खबर गांव में फैली, तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के मामले में कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आए आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई की।

उसने ग्रामीणों के सामने अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूल किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह और एसएसआई शंहशाह हुसैन मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। सीओ संजय शर्मा ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खोटिला गांव में ग्रामीणों से पूंछतांछ करती पुलिस

खोटिला गांव में ग्रामीणों से पूंछतांछ करती पुलिस- फोटो : FATEHPUR

खोटिला गांव के मंदिर में विराजमान राधाकृष्ण (फाइल फोटो)

खोटिला गांव के मंदिर में विराजमान राधाकृष्ण (फाइल फोटो)- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed