फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chori,police,kisaan

बेटी की शादी को जुटाई रकम चोरों ने की पार

Sun, 08 May 2022 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
chori,police,kisaan
मोहद्दीनपुर गांव में चोरी के बाद खेतों में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। दो किसानों के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात समेट ले गए। इसमें एक किसान की बेटी की शादी भी होनी है। उसके दहेज के लिए रखे रुपये भी चोर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव में शुक्रवार रात नौटंकी का आयोजन था। पड़ोसी गांव मोहद्दीनपुर निवासी लखनलाल लोधी और रामकेश दरवाजे में ताला लगाकर नौटंकी देखने गए थे। उनके घर की महिलाएं दरवाजे पर सोयी रही। शनिवार सुबह घर लौटकर आए तो दरवाजों में लगे ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। किसान लखन लाल ने बताया कि चोर एक लाख 65 हजार रुपये नकद और दो लाख कीमत के सोने चांदी जेवरात चुरा ले गए हैं। उसकी बेटी रंजना की 11 जून को शादी है। शादी में दहेज का सामान खरीदने के लिए फसल बेचकर रकम जुटाई थी। नगदी और जेवरात अटैची, बक्से में था। खाली बक्सा, अटैची घर के पीछे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामकेश के घर से चोरों 50 हजार रुपये नगदी और पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी किए हैं। गांव में ही दो घरों में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed