फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chori,bike,FIR,showroom,fathepur news

बाइक शोरूम से बदमाशों ने पार की चार बाइकें

Thu, 11 Feb 2021 07:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
chori,bike,FIR,showroom,fathepur news
फतेहपुर। ताबड़तोड़ लूट और चोरियों को अंजाम देने वाले बदमाशों ने एक बाइक शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

चोरों ने शोरूम से चार बाइक चुराई हैं। एजेंसी मालिक ने बाइकों के स्टाक मिलाया तो चोरी का पता लगा। इसकी बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस चोरी की गई इन बाइकों तक पहुंच गई हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ला निवासी वीरेंद्र सिंह पटेल का नउवाबाग में बाइक शोरूम है।
बुधवार को उन्होंने बाइकों के स्टॉक का मिलान कराया, तो पता लगा कि गोदाम में चार बाइक कम हैं। काफी मशक्कत के बाद भी बाइकों का पता नहीं लगा।
इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक कराया, तो 4 फरवरी की रात गोदाम से खेत की तरफ आए बदमाशों के चार बाइक चुरा ले जाने की पुष्टि हुई।
मामले में एजेंसी संचालक के बेटे अभिषेक सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। एजेंसी संचालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक शोरूम के पीछे गोदाम है। जिसका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

चोरी की रात शोरूम के बाहर गार्ड तैनात था, इसके साथ ही पीछे रखवाली को दो कुत्ते टहलते रहे। शातिरों ने कुत्तों को खाने के लिए कुछ डाल दिया, जिससे कुत्ते गुमराह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन मौके पर हड्डियां मिली थीं। सूत्रों की माने तो पुलिस ने बाइकों का सुराग लगा लिया है। बता दे बाइक शोरूम से कुछ दूरी पर कार शोरूम और वर्कशॉप है।
वर्कशॉप में चोरों ने 5 फरवरी की रात वारदात की थी। एआरटीओ कार्यालय में लूट के मामले में पुलिस ने मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव के गैंग का पकड़ा है।
पुलिस बदमाशों से जांच पड़ताल में जुटी है। उनसे बाइक चोरी का भी मामला जुड़ रहा है। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि पुलिस लुटेरों के करीब पहुंची है। जल्द ही चोरी, लूट की घटनाओं के खुलासा होगा।
छह दिनों में लूट व चोरियों पर एक नजर
4 फरवरी - लोधीगंज से मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल चोरी, जाफरगंज के मऊदेव से कपड़ा शोरूम से चोरी (इसका खुलासा हो गया है), शहर कोतवाली लखनऊ बाईपास ऑटो पार्टस की दुकान से चोरी, खागा कोतवाली क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म से ट्राली चोरी
5 फरवरी - नउवाबाग कार शोरूम व वर्कशॉप से 10 लाख के टूल्स की लूट, शहर आबूनगर नई बस्ती से बोलेरो की स्टेपनी चोरी
6 फरवरी - बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कारखाने का ताला तोड़कर चोरी, शहर के पटेल नगर से रेडीमेड की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, थरियांव के बिलंदा से वेल्डिंग कारखाने से डेढ़ लाख की चोरी

8 फरवरी - एआरटीओ कार्यालय से दो क्विंटल की तिजोरी लूटी, मलवां थाने के बरौरा बैंक के बाहर से वृद्ध से 60 हजार की लूट, बिंदकी सीएचसी में चोरी की वारदात
9 फरवरी - बिंदकी कोतवाली तहसील रोड से सरिया दुकान से 60 हजार की लूट
10 फरवरी - जाफरगंज के खोटिला से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed