{"_id":"6a25be3ba44487caff0ee99a","slug":"chief-ministers-public-health-fair-becomes-routine-checkup-chaos-affects-testing-services-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156264-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रूटीन चेकअप बना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, अव्यवस्था से जांच सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रूटीन चेकअप बना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, अव्यवस्था से जांच सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
फोटो-14-बहुआ पीएचसी में डाॅक्टर की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले के 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम में वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। यहां अव्यवस्थाओं के चलते कई जगह खून की जांच तक नहीं हो सकी। कहीं विशेषज्ञ डॉक्टर नदारद रहे तो कहीं डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट ने दवा देकर मरीजों को वापस भेज दिया। अधिकांश केंद्रों पर मेला केवल औपचारिकता बनकर रह गया और मरीजों को सिर्फ परामर्श व दवा दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ में दोपहर एक बजे प्रभारी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र गौतम ओपीडी कक्ष से अनुपस्थित रहे। डॉ. आभा श्रीवास्तव ओपीडी की जगह फार्मासिस्ट कक्ष में बैठी मिलीं। फार्मासिस्ट अनिल वर्मा के अनुसार दोपहर तक सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी के 12 मरीज पहुंचे। इन्हें दवा देकर लौटाया गया। उनका कहना था कि प्रचार-प्रसार न होने से मरीज रविवार को कम आते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रभारी चिकित्सक की अनुपस्थिति से अस्पताल में सन्नाटा रहने की बात कही।
धाता ब्लॉक क्षेत्र के कोट स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में 20 मरीज, जहांगीर नगर गहुरा में 17, मुबारकपुर गेरिया में 18 तथा आलमपुर गेरिया में 11 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां रक्तचाप, बुखार, सर्दी-खांसी और त्वचा रोग के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
अमौली ब्लॉक के तीन पीएचसी में कुल 108 मरीज पहुंचे। चांदपुर में 38, जजमोइया में 29 और डिघरुवा में 41 मरीजों का परीक्षण हुआ। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने दवा देने के साथ धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।
खागा क्षेत्र के कटोघन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के नौ, खांसी के तीन, एलर्जी के दो और पेट दर्द के तीन मरीज शामिल रहे। सभी को जांच के बाद दवा दी गई। कटोघन निवासी तीमारदार विनय ने कहा कि बुखार में भी बिना खून जांच के केवल सरकारी दवा देकर भेज दिया जाता है।
औंग स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित थे। कुत्ता काटने का एक मरीज भी आया जिसे वैक्सीन लगाने में देरी हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई रखने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।
तेलियानी ब्लॉक के कोराई गांव स्थित पीएचसी में 58 मरीज पहुंचे। इनमें 27 पुरुष और 31 महिलाएं थीं। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित रहे। हेल्थ एटीएम से नौ मरीजों की खून जांच की गई, सभी की रिपोर्ट सामान्य आई। मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
भिटौरा ब्लॉक क्षेत्र में हुसैनगंज पीएचसी में 14, मवई में नौ और लतीफपुर में पांच मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार अधिकतर मरीज पेट दर्द और बुखार से पीड़ित रहे।