फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cheting,arrest,fathepur news,two agent,company

करोड़ों की ठग कंपनी के दो एजेंट गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 07:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
cheting,arrest,fathepur news,two agent,company
बिंदकी। तीन साल पहले लोगों को धन दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने वाली कंपनी के दो एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कस्बे में करीब तीन साल पहले मोहल्ला मुगल रोड में धेनू एग्रीकल्चर नाम से एक कंपनी खोली गई।
इसके संचालक कानपुर जनपद के रहने वाले थे लेकिन उन्होंने स्थानीय स्तर पर एजेंट बनाए थे। कंपनी ने यह प्रचार किया कि वह लोगों का पैसा दो साल में दोगुना करके वापस करते हैं।
कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से क्षेत्र से करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा किए और फिर ताला बंद करके कंपनी गायब हो गई।
इस पर जाफराबाद निवासी गुलाब सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बिंदकी पुलिस ने सोमवार को फरीदपुर मोड़ से कंपनी में काम करने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनकी पहचान सोहनलाल तथा धनराज कुशवाहा निवासी जाफराबाद कोतवाली बिंदकी के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर बिंदकी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये गबन करने का आरोप था। इस कंपनी ने दूसरे जनपदों में भी शाखाएं खोलकर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed