फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Checks of Rs 5 lakh each given to dependents of deceased advocates

Fatehpur News: दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों दिए गए पांच-पांच लाख के चेक

Mon, 19 Aug 2024 05:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Checks of Rs 5 lakh each given to dependents of deceased advocates
फतेहपुर। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे लोकभवन, लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की। इसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी इंदुमती, एडीजे, सीजेएम, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी की उपस्थिति में देखा गया। मोहम्मद इलियास अपर जिला जज, आशुतोष कुमार सेकेंड मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रित ऊषा त्रिपाठी पत्नी स्व. शिवदत्त त्रिपाठी देवीगंज फतेहपुर, मालती देवी पत्नी स्व. अरुण कुमार यादव, रिफ्यूजी कालोनी पीरनपुर फतेहपुर, सीमा उत्तम पत्नी सर्वेश कुमार आवास विकास कालोनी, शशि अवस्थी पत्नी स्व. हरी प्रसाद अवस्थी रामगंज पक्का तालाब, शकीना बेगम पत्नी स्व. मो. रफी खंभापुर, अफरीन खान पत्नी स्व. मुसीर अहमद खान पत्थर कटा चौराहा को पांच-पांच लाख का चेक, अंग वस्त्र, शील्ड देकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा, मंत्री बचानी लाल सहित शासकीय अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed