{"_id":"66b5231e90a9b4c1ad03fc24","slug":"cheating-of-rs-1123-lakh-on-the-pretext-of-government-job-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119313-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.23 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.23 लाख की ठगी
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.23 लाख की ठगी
- मौसेरी बहन समेत चार पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 11 लाख 23 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। डीजीपी से शिकायत के बाद पीड़ित की मौसेरी बहन समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही निवासी जमीरुल कासिम जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। उनका पुत्र उमर काजिम नौकरी की तलाश में है। उमर ने बताया कि लखनऊ राजाजीपुरम निवासी नदीम उबैद से रायबरेली चिड़ियाखाना निवासी मौसेरी बहन नूरी खान, भाई अरशद खान, राशिद खान व बहन के पति असद खान ने 2022 में नौकरी के लिए मुलाकात कराई थी। नदीम उबैद ने अलीगढ़ विकास भवन में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी का झांसा देकर 2022 व 2023 तक 11.23 लाख रुपये लिए थे, लेकिन काफी दिनों तक उसकी नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर आरोपी गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिश्तेदारों की साजिश के तहत उसके साथ ठगी की गई है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।