{"_id":"64909c645aa37469ca06f4f9","slug":"cheating-of-70-thousand-from-the-laborer-on-the-pretext-of-housing-fatehpur-news-c-12-1-295014-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आवास का झांसा देकर मजदूर से 70 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आवास का झांसा देकर मजदूर से 70 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। आवास का झांसा देकर मजदूर के खाते से टप्पेबाजों ने ऑनलाइन 70 हजार रुपये निकाल लिए। एक हफ्ता बीतने के बाद मजदूर को धोखाधड़ी का पता लगा। मजदूर ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी रमेश प्रजापति पेशे से मजदूर हैं। रमेश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार ऑनलाइन आवेदन किया था। आवास नहीं मिल सका था। उसके मोबाइल नंबर पर एक सप्ताह पहले काॅल आई। उसने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। वह सरकार ने पास कर दिया है। फोन करने वाले ने उसके खाता नंबर की जानकारी ली। एक खाता नंबर में 10 हजार जमा करने की बात कही। एक माह में आवास की रकम खाते में आने का आश्वासन दिया। इस तरह से मजदूर से आठ बार में 70 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। रमेश ने बताया कि रुपये खाते में उधार लेकर जमा किए थे। एक महीने बाद खाते में रकम नहीं आई तो उस नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल बंद बताने लगा। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर को दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रबंधक से बात कर पीड़ित की मदद की जाएगी।