{"_id":"672bbf5105cf9d8c44031444","slug":"cheating-businessman-of-rs-255-lakhs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123885-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झांसा देकर कारोबारी से 2.55 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झांसा देकर कारोबारी से 2.55 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। कारोबारी को झांसा देकर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
जाफरगंज थाने के मदुरी निवासी गौरव शुक्ल मौरंग, सीमेंट समेत अन्य सामान के कारोबारी हैं। उसे कानपुर क्षेत्र के एक सीमेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर सुधीर शर्मा ने फोन किया। एक हजार बोरी सीमेंट भेजने का आर्डर लिया। उसने 2.55 लाख रुपये कंपनी का खाता बताकर ट्रांसफर कराए। इसके बाद सीमेंट नहीं भेजी। सुधीर का अब फोन भी नहीं उठा रहा है। जानकारी पर पता लगा कि उससे फर्जी खाते में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)