फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cheated of Rs 89 thousand on the pretext of job in Dubai

Fatehpur News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी

Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 89 thousand on the pretext of job in Dubai
फतेहपुर। दुबई में नौकरी का झांसा देकर 89 हजार रुपये की ठगी करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर राधानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उसका राधानगर थाने के भगवंतपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद पुराना परिचित है। चंद्रिका ने करीब 14 माह पहले विदेश में लोगों को नौकरी दिलाने का काम दिलाने की बात कही थी। नौकरी के एवज में उससे एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की। उसने 24 अप्रैल 2023 को चंद्रिका प्रसाद के खाते में 89 हजार रुपये भेजे।
विज्ञापन

उसने चंद्रिका ने टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेज दिया। दुबई में एजेंट से स्थायी वीजा मिलने की बात कही। वह 11 दुबई एयरपोर्ट पहुंचा। वहां उसे रोक लिया गया और उसे नौकरी का वीजा नहीं होने पर लौटा दिया। घर लौटेने पर चंद्रिका से शिकायत की। उसे चंद्रिका ने बोला कि दो माह में नौकरी वीजा मिल जाएगा, लेकिन उसे वीजा नहीं दिया। उसने रुपये लौटाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में 22 सितंबर को चंद्रिका ने उसे पीटा और गाली-गलौज देकर रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed