{"_id":"663522fd2a5405848a046ecc","slug":"cheated-of-rs-285-lakh-on-the-pretext-of-job-abroad-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114804-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.85 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.85 लाख की ठगी
Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर हथगाम पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। विदेश में नौकरी का झांसा देकर जीजा और साले से दो युवकों ने दो लाख 85 हजार की ठगी की। इनके अलावा भी आरोपी छह लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है।
हथगाम थाने के वार्ड नंबर दो निवासी दिलशाद ने फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने वाले एजेंट महाराजगंज जिला छिंदुरिया थाने के अमतहा खास निवासी अरविंद चौरसिया और उसके सहयोगी अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि भाई शाहबाज व बहनोई नौशाद को नौकरी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा दिया था। दोनों के खाते में एक लाख 85 हजार और एक लाख रुपये हथगाम स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से निकालकर दिए थे। दोनों का टिकट दिल्ली से कराया था। शहबाज और नौशाद एयरपोर्ट दिल्ली से सात मार्च 2024 को दुबई भेजा था।
विज्ञापन
दुबई पहुंचने पर अरविंद व बलराम सिंह ने फोन बंद कर लिया। जहां वीजा नौकरी की जगह टूरिस्ट का निकला। दोनों से संपर्क न होने पर 22 मार्च को भाई और बहनोई मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आए। खोजबीन में पता लगा कि ठगों ने छह और लोगों से भी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। मामले में एसपी के आदेश पर हथगाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
-- -- -- -
चोरियों का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। जहानाबाद थाने के खजुरहा बसफरा गांव में 30 अप्रैल की रात अलग-अलग घरों से चोरी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव के राकेश कुमार परिवार समेत गेहूं काटने गया था। घर से चोर 45 हजार रुपये व जेवरात चुरा ले गए थे। राकेश के पड़ोसी रामखेलावन पाल, राजेंद्र के बकरे भी चोर चुरा ले गए थे। चोरों ने चोरी में स्कार्पियो वाहन का इस्तेमाल किया था।