फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chaos at st.marry school over

छात्रा की मेहंदी पर बखेड़ा और तेज

Fri, 04 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
chaos at st.marry school over

सेंट मैरी स्कूल में छात्रा के हाथों की मेहंदी पत्थर से रगड़कर छुड़वाने और अन्य बच्चों की राखी खुलवाने को लेकर हुआ बखेड़ा अभी शांत नहीं हुआ है। इस मामले में व्यापारी नेताओं व भाजयुमो ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इससे मामला और तूल पकड़ गया। भाजयुमो नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें विद्यालय के प्रबंधक-प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस बाबत जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर उन्हें साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।

विज्ञापन

सेंट मैरी स्कूल में बच्चों के हाथ की राखी काटकर फेंकने और हाथ में लगी मेंहदी को पत्थर से घिसकर छुड़वाने के मामले में गुरुवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुष्पा सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेंट मैरी स्कूल ने मानवाधिकारों का हनन किया है। इसके बावजूद प्रशासन लचर रवैया अपना रहा है। पत्थर से मेहंदी छुड़ाने के दौरान बच्चियों के हाथ में चोट आ गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराने, मान्यता समाप्त कर विद्यालय को सील करने, विद्यालय की शिकायत करने वाले पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अमित मिश्र, संदीप गुप्ता, सनी कश्यप, अभिषेक शुक्ला, सावन गुप्ता, अतुल कुमार गौतम, अतीश पासवान, शानू सिंह, ब्रजेश सिंह, अंकुर गुप्त, शुभम त्रिपाठी एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राजेश वर्मा, मनोज साहू आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-
बनेगा अभिभावक संगठन
जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सेंट मेरी इंगलिश एकेडमी में छात्रा दिव्यांशी गुप्ता के साथ किए गए बर्ताव की निंदा की है। व्यापारी नेता ने संबंधित स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यापार मंडल गोद लिए गए गांव मदारीपुर कला में 5 सितंबर को अभिभावक संगठन का गठन करेगा। इसके साथ ही शिक्षकों का सम्मान व छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed