फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Changing weather contagious diseases increased patient

मौसम बदलते ही संक्रामक रोगों के बढ़े मरीज

Tue, 03 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Changing weather contagious diseases increased patient

मौसम के करवट बदलते ही नगर व बिंदकी तहसील क्षेत्र

विज्ञापन
में संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी बिंदकी की ओपीडी में सोमवार को आए 500 संक्रामक मरीजों में अधिकांश मरीजों को टाइफाइड का रोगी मानकर डाक्टरों ने जांच कराई । जांच में करीब 125 मरीज मलेरिया, टाइफाइड से पीड़ित निकले।

सोमवार को आठ डाक्टरों ने मरीजों की जांच-पड़ताल की। पीएचसी में भी संक्रामक रोग के मरीज पहुंच रहे हैं।

गांव नोरारा, सांई, तेंदुली, बारा, शहबाजपुर, लहुरी सरांय सहित दर्जनों गांव में संक्रामक बीमारियों की चेपट में आए मरीज अभी तक बीमारी से उबर नहीं पा रहे है। गंभीर मरीजों की भी ब्लड स्लाइड बनाई गई है।

जिनकी लैब में जांच कराने के बाद पता चल सकेगा कि इन मरीजों को कौन सी संक्रामक बीमारी ने चपेट में ले रखा है।

सीएचसी बिंदकी के डा. पंकज अवस्थी ने बताया कि संक्रामक रोगियों की संख्या में इजाफा होने के पीछे मौसम परिवर्तन व क्षेत्र में गंदगी मानी जा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

उन्होंने बताया की घरों के इर्द गिर्द सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मच्छरों से बचाव करें, खान पान में भी सफाई रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed