फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chance of rain due to cyclonic effect

Fatehpur News: चक्रवाती असर से बारिश की संभावना

Sun, 18 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain due to cyclonic effect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। उमस भरी गर्मी से विपरजॉय का चक्रवात निजात दिलाएगा। जिले में सोमवार से बादल मंडराने लगेंगे और 20 से 24 के बीच बारिश होने की संभावना है। लेकिन यह बारिश मानसूनी नहीं बल्कि चक्रवाती होगी, जिसका असर कुछ दिन ही रहेगा।
विपरजॉय का असर पश्चिमी उत्तर तक सीमित रहने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन चक्रवात में तेजी आई है। इससे चक्रवात का असर पूर्वी इलाकों तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बादल अपना डेरा जमाने लगेंगे और तापमान में कमी आएगी। इसके अगले दिन से बारिश की संभावना है। ये चक्रवाती बारिश 24 जून तक रहने की संभावना है। चक्रवात आगे भी कुछ दिनों तक रहा, तो मौसम में बदलाव रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान भी घटकर 39 से 35 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ दिनों तक निजात मिलेगी। चक्रवाती असर के बाद ही बारिश के मानसून का असर दिखाई देगा। रविवार को उमस भरी गर्मी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मानसून को लेकर अंदेशा
विपरजॉय चक्रवात से बारिश और तेज आंधी आ रही है। इसका असर धीरे-धीरे पूर्वी यूपी तक पहुंच जाएगा, लेकिन ये चक्रवात कुछ दिनों तक ही रहेगा। इसके बाद मानसूनी बारिश आएगी, जो जुलाई के मध्य तक आने की संभावना जताई जा रही है। मानसून में अलनीनो का असर दिखने से कम बारिश का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article