फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Challan of 80 overloaded trucks carrying Morang

मौरंग लदे 80 ओवरलोड ट्रकों का चालान

Sun, 27 Dec 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Challan of 80 overloaded trucks carrying Morang
राधानगर में बांदा-टाडा हाइवे पर ट्रक छोड़कर भागे चालक और खलासी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए मौंरग लदे ट्रकों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यात्री कर अधिकारी ने शुक्रवार रात 80 ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की कार्रवाई के चलते कई चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। वहीं लोकेशन पर ट्रकों को निकलवाने वालों में अफरा-तफरी मच गई।
बांदा टांडा हाईवे से मध्य प्रदेश, बांदा और जिले की मौरंग खदानों के ट्रक निकलते हैं। लगातार ओवरलोडिंग से जिला प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मौरंग लदे ट्रकों को पास कराने के लिए लग्जरी वाहनों से चेकिंग की लोकेशन भी चालकों को दी जाती है। इस वजह से चेकिंग की भनक लगते ही ट्रक चालक चौकन्ना हो जाते हैं।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग के पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) जेएन मिश्रा ने शुक्रवार रात अपनी टीम के साथ बांदा टांडा जेल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को देखकर चालक ट्रकों को छोड़कर भाग निकले। टीम ने यहां 25 ट्रकों का चालान किया। इसके बाद मार्ग से टीम हट गई और शहर के अंदर आ गई।
लोकेशन साफ होने की सूचना पर ट्रकों का फिर निकलना शुरू हुआ। इस पर पीटीओ ने अपनी टीम के साथ राधानगर के पास चेकिंग शुरू की। इसके बाद सुबह 4 बजे टीम ने नउवाबाग हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।

जो सुबह 10 बजे तक चला। इस दौरान 80 ट्रकों का चालान किया गया। पीटीओ जेएन मिश्रा ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई में करीब 60 लाख का जुर्माना ट्रकों पर लगाया गया है।
खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि ट्रकों पर करीब 40 लाख की अवैध मौरंग परिवहन हो रहा है। ट्रकों पर इतना ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed