{"_id":"5f78cddf8ebc3e9bd859fd14","slug":"chalate-ee-rikshe-se-baik-savaaron-ne-chheena-yuvatee-ka-mobail-fatehpur-news-knp586357985","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ई-रिक्शे से बाइक सवारों ने छीना युवती का मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ई-रिक्शे से बाइक सवारों ने छीना युवती का मोबाइल
विज्ञापन
जहानाबाद(फतेहपुर)। ई-रिक्शा सवार युवती का पल्सर सवार दो बदमाश रिंद नदी पर मोबाइल छीन कर भाग गए। युवती कस्बे के बाजार से लौट रही थी। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बकेवर थानाक्षेत्र के सकूरा गांव निवासी मुकेश अग्रिहोत्री बहन निधि के साथ कस्बे की बाजार आई थी। यहीं पर बुआ रानी रहती हैं। दोनों सामान खरीदने के बाद ई रिक्शा करके सकूरा आ रही थीं। तभी रिंद नदी के पुराने पुल के पास पीछे से आए पल्सर सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। बदमाश बकेवर की तरफ भाग निकले।
बकेवर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक रीतेश कुमार को बदमाशों का पता लगाने के लिए लगाया गया है। मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है।