फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chairman's husband accused of keeping investigation pending in treason case registered against him

Fatehpur News: चेयरमैन के पति पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में विवेचना लंबित रखने का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chairman's husband accused of keeping investigation pending in treason case registered against him
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व शमसाबाद नगर पंचायत चेयरमैन के पति के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में विवेचना लंबित रखकर पक्षपात करने का आरोप विवेचक पर लगाया है। वादी पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की नियमावली पेश की। कोर्ट ने इस मामले में विवेचक से आख्या मांगकर आठ सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

शमसाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता विजय गुप्ता ने समाजवादी पाटी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारूखी सहित कई लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने व देशद्रोह के संबंध में वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्थगन आदेश जारी कर दिया था। छह माह बाद स्थगन आदेश समाप्त हो गया। वादी विजय गुप्ता ने विवेचक पर आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से अनुचित लाभ लेकर विवेचना लंबित रखने का आरोप लगाकर शनिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की नियामवली लगाकर बताया कि मजिस्ट्रेट को विवेचना का पर्यवेक्षण करने का अधिकार है। विवेचक ने अभी तक इस मुकदमे में कोई प्रगति आख्या कोर्ट में नहीं प्रस्तुत की है। कोर्ट ने विवेचक से इस संबंध में आख्या तलब कर आठ सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed