{"_id":"c36cebbbf70e1ee3b460d53347428c02","slug":"chairman-and-secretary-in-close-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे की टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव जोर पकड़ रहा है। चुनाव में फतह के लिए जहां प्रत्याशी उत्साहित हैं, वहीं उनके समर्थन में जुटे अधिवक्ता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष समेत अलग अलग पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी ने नामांकन की तिथि एक दिन और बढ़ा दी है। बुधवार को भी नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 1761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे। 23 पदों के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को मणि भूषण सिंह समर्थकों के साथ जुलूस लेकर कचहरी में घूमे और अधिवक्ताओं से मिले।
विज्ञापन
इसके बाद लाइब्रेरी हाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार दीक्षित, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रिका सिंह, श्रीराम पटेल, उप सहायक चुनाव अधिकारी हरिवंश सचान व चंद्र प्रकाश मिश्र की उपस्थिति में नामांकन कराया
अधिवक्ता हयात अहमद खां, अजीत कुमार शर्मा ने उपाध्यक्ष तो प्रवीण कुमार द्विवेदी और गुरु प्रसाद ने सचिव पद के लिए पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए परचे दाखिल किए गए।
सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हुए। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जहां करन सिंह ने ताल ठोक दी हैं
वहीं अधिवक्ता हितेंद्र बहादुर सिंह और मणि भूषण सिंह भी समर्थकों के साथ चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं सचिव पद के लिए भी चुनाव संघर्षपूर्ण नजर आ रहा है। सचिव पद के लिए प्रत्याशी मणि प्रकाश दुबे, प्रवीण कुमार द्विवेदी और गुरु प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।