{"_id":"622ce69a18f3cf33835f937b","slug":"centers-adhikari-jagrukta-fatehpur-news-knp6853215134","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन सेवा अब टीकाकरण सत्र में भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन सेवा अब टीकाकरण सत्र में भी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर परिवार नियोजन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर एएनएम की ओर से बॉस्केट ऑफ च्वॉइस बनाकर रखी जाएगी। जिसमें गर्भ निरोधक सामग्रियां होंगी।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी जौहरी ने बताया कि दिवस पर जो भी दंपती आएंगे, उनको परिवार नियोजन के बारे में सलाह दी जाएगी। परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के लिए सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों व एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की दीवारों पर लेखन कराया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि बॉस्केट ऑफ च्वॉइस में परिवार नियोजन के अस्थायी साधन रखे जाते हैं। इसमें कंडोम, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला एन टैबलेट, पीपीआईयूसीडी /आईयूसीडी, ईजी पिल आदि होती हैं।