{"_id":"5cd087a6bdec22075a3bcb1a","slug":"cbse-high-school-exam-results-stand-at-98-8-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा
Tue, 07 May 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
joyous mood
- फोटो : joyous mood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा। जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित12 स्कूलों के 1316 छात्र-छात्राओं में सिर्फ 13 फेल हुए।, जबकि 1302 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।
जिले के सेंटमेरी स्कूल की छात्रा अरीबा ने जिला टाप किया, जबकि महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल की छात्रा ने दूसरा और छात्र ने तीसरा स्थान पाया। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांशनगर के शिशिर 96.6 और सेंट जेवियर्स स्कूल आबूनगर की छात्रा अनुराधा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। सीपीएस बिंदकी के छात्र यशार्थ ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहे।
बोर्ड परीक्षा में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल, सीपीएस चित्रांशनगर, जवाहर नवोदय बिंदकी, नूरुलहुदा स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट मेरी फतेहपुर और खागा, आरएस एक्सल पक्का तालाब, ग्रीन हंस पब्लिक स्कूल मलवां, पुलिस मार्डन स्कूल पुलिस लाइन, एपीएस स्कूल खागा, मां शारदा पब्लिक स्कूल बिंदकी के कुल मिलाकर 1316 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 633 सीपीएस और 683 ने महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल में परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम अच्छा आने के कारण सभी स्कूलों में देर शाम तक जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
...................................