{"_id":"64d142e315f06ab6070c2415","slug":"cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-in-broad-daylight-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-1872-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नई बाजार रावण मैदान के पास रहने वाली एक महिला के घर में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात पार कर दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के रहने वाले फूलचंद्र की पत्नी बच्ची देवी सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे घर में ताला लगाकर पड़ोसी के घर गई थी। परिवार के लोग भी घर से बाहर थे। बच्ची देवी ने कोतवाली में बताया कि कुछ देर बाद वह अपने घर पहुंची। दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी।
कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। शातिर चोर अलमारी से 18 हजार रुपये और सोने,चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।