{"_id":"63fd0770a49770e1230a1a24","slug":"case-written-against-daughter-son-in-law-and-grandson-fatehpur-news-c-12-1-100073-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेटी, दामाद और नाती के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेटी, दामाद और नाती के खिलाफ मुकदमा
Tue, 28 Feb 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
बहुआ। कोर्ट के आदेश से ललौली पुलिस ने बेटी, दामाद और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने लालचवश इलाज के बहाने पति को ले जाने, धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराकर भोजन में जहर मिलाकर मार डालने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ननकी देवी निवासी हरियापुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाए हैं कि उसकी बेटी मधु देवी, दामाद अरविंद कुमार, नाती अखिलेश निवासी रानी कालोनी थाना कोतवाली फतेहपुर उसके पति गया प्रसाद को इलाज कराने का झांसा देकर घर से ले गए। पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर जमीन का बैनामा करा लिया। पति को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने नाराज होकर बैनामा वापसी का दबाव बनाना शुरू किया।
आरोप लगाया कि इसके बाद तीनों लोगों ने पति को जान से मारने की योजना बनाकर खाना देना बंद कर दिया। खाना जब भी देते तो उसमें प्राण घातक सामग्री मिला देते। इसी बीच 10 नवंबर 2021 को धनसेनपुर निवासी रिश्तेदार अमरनाथ और भाई होरीलाल बेटी के घर पति से मिलने पहुंचे। पति गया प्रसाद ने बेटी, दामाद और नाती के धोखाधड़ी के बारे में बताया। उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया। पति ने बताया कि खाने के बाद ही पेट में चुभन शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
मामला समझकर रिश्तेदारों ने पति को हरियापुर घर भेजने को कहा तो तीनों ने धमकाया। कुछ दिनों बाद पति गया प्रसाद की हालात गंभीर होने पर इलाज कराने का फर्जी दिखावा किया और मृत्यु होने पर पति की लाश घर के दरवाजे पर फेंककर चले गए थे। पीड़िता ने आरोप लगाए कि ललौली थाने उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखाने गई थीं। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय फौती लिखकर पति के शव पोस्टमार्टम करा दिया था। इस पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि न्यायालय के आदेश से मुकदमा लिखा गया है। जांच की जा रही है।