फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case registered for rape of teenage girl after consuming poison

Fatehpur News: जहर खाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म का दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 12 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 12 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case registered for rape of teenage girl after consuming poison
अमौली। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने पुलिस कार्रवाई न होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।जहरीला पदार्थ खाने की खबर लगने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पर लगे आरोप की सीओ जाफरगंज को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 16 वर्षीय किशोरी को गांव के लवलेष निषाद ने एक साल पहले प्रेम जाल में फंसाया था। शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले शादी से मुकर गया। किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की थाने व उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस मामले को टरकाती रही। आहत किशोरी ने 10 मई की शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी देखकर परिजन उसे सीएचसी ले गए। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस के दो माह से चक्कर लगा रहा था। कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से बेटी ने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस की लापरवाही की जांच क्षेत्राधिकारी जाफरगंज को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि उनके पास तहरीर शनिवार को आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिवार की ओर से पहले कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed