{"_id":"672d15f96b2e8a6bc10669c6","slug":"case-of-instigating-rape-victim-to-commit-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123945-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की आत्महत्या को उकसाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव का प्रशांत कुमार घर आता-जाता था। उसकी 16 वर्षीय पुत्री को धमकी देकर प्रशांत कुमार दुष्कर्म करने लगा। इसका पता लगने पर प्रशांत कुमार के घर में 24 जून किशोरी के परिजन शिकायत लेकर पहुंचे। खुन्नस में प्रशांत कुमार अपने भाई श्यामू, मां आरना व चाचा मलखान के साथ दरवाजे पर आए। उससे गाली गलौज कर पुत्री को लाठी, डंडों से पीटा।
वह लोग बोले कि प्रशांत उसकी लड़की से प्यार करता है। वह जबरदस्ती शादी करेंगे। घटना से आहत होकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली। उसने घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।