फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of culpable homicide on three including brothers modified

Fatehpur News: सगे भाइयों समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा तरमीम

Sun, 11 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide on three including brothers modified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियाव। शौचालय का गड्ढा खोदने के विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में उसके छोटे भाइयों समेत तीन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट तरमीम की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
थानाक्षेत्र के भदोईया मजरे हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी राजमन (65) के साथ आठ जून को छोटे भाई किशनपाल, जगतपाल और जगतपाल की पत्नी रेखा ने शौचालय का गड्ढा खोदने के विवाद में मारपीट की थी। बुजुर्ग की इलाज दौरान नौ जून को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर पर चोट से मृत्यु होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को तीनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में मुकदमा तरमीम किया है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र उग्रसेन ने बताया कि उनके दरवाजे पर खड़ंजा किनारे शौचालय बना था। दरवाजे से चकरोड का निर्माण हो रहा है। चकरोड निर्माण में शौचालय गिरवाने के लिए पंचायत हुई थी। चाचाओं ने दूसरी जगह पर शौचालय बनाने में कोई आपत्ति जाहिर न करने की पंचायत के बीच बात कही थी। पिता घर के दूसरे कोने पर शौचालय का गड्ढा खोदकर निर्माण करा रहे थे। गड्ढा खोदवाने के समय ही पिता पर तीनों ने फावड़ा और लाठी डंडा से हमला किया था। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed