फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   case filled on members

जाम लगाने पर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के 47 सदस्यों पर केस

Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
case filled on members
बिंदकी। भाकियू राष्ट्रीयतावादी गुट द्वारा प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को लगाए गए जाम पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यूनियन के 12 नामजद तथा 35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू राष्ट्रीयतावादी गुट द्वारा मांगों को लेकर फरीदपुर मोड़ स्थित सोसाइटी परिसर में पहले पंचायत की गई। इसके बाद पैदल यात्रा कर नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद के भवन के सामने जाम लगाकर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की गई थी। नगर पालिका से संबंधित समस्याएं हल करने की मांग की गई थी। इसके बाद किसान यूनियन के लोग गांधी चौराहा पहुंचे और वहां भी करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगाया था। 18 सूत्री ज्ञापन पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

इसी प्रदर्शन और जाम को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र द्विवेदी, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल, तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला, मोईद खान, किशन, सोहन, छोटेलाल, कुंती देवी, सुभाष के अलावा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के नेताओं पर बिना अनुमति के कार्यक्रम करने, जाम लगाने, सामाजिक दूरी का उल्लंघन, बलवा, लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कस्बा इंचार्ज सुमित देव पांडेय ने बताया यूनियन के 12 नामजद तथा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed