{"_id":"64b5990d4b9ed7ecd20dc107","slug":"case-filed-for-kidnapping-of-two-girls-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-795-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो किशोरियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो किशोरियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम और खागा कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरियों के अपहरण की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 13 जुलाई की रात से लापता है। किशोरी के पिता ने गांव के रहने वाला धर्मवीर कोरी के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप लगाया कि बहला फुसलाकर बेटी का अपहरण कर ले गया है। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 12 जुलाई की दोपहर बकरियों को पानी पिलाने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। किशोरी के पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि खोजबीन के दौरान पता लगा कि पड़ोसी प्रदीप कुमार अपहरण कर दिल्ली ले गया है।
वह प्रदीप के परिजनों से पूछताछ को पहुंचा। उन लोगों ने अपमानित कर भगा दिया। इसके बाद प्रदीप के पिता विनोद से बातचीत हुई। उन्होंने फोन पर बातचीत की और बेटी को 14 जुलाई तक घर लेकर आने का आश्वासन दियाए लेकिन वह लोग बेटी को लेकर नहीं आए।