{"_id":"663009fc25a63b852b0401b6","slug":"case-filed-against-two-including-mother-for-inciting-adopted-daughter-to-commit-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114621-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोद ली बेटी आत्महत्या के लिए उकसाने में मां समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोद ली बेटी आत्महत्या के लिए उकसाने में मां समेत दो पर मुकदमा
Tue, 30 Apr 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
- पिता ने पत्नी व उसके आशिक पर दर्ज कराया मामला, 18 अप्रैल को फंदे से लटकी मिली थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। गोद ली बेटी के आत्महत्या का कदम उठाने पर पिता ने पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी, महिला और उसके आशिक के संबंधों का विरोध करती थी। इसी वजह से उसे प्रताड़ित करते थे।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने कक्षा नौ की छात्रा थी। छात्रा का 18 अप्रैल को फंदे से शव लटकता मिला था। उसका पिता मद्रास में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता ने पत्नी व कानपुर करही जरौली फेज टू निवासी रामकरन के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि उसकी पत्नी का चालचलन ठीक नहीं है। शादी के बाद संतान न होने पर सात माह की साले की पुत्री को गोद लेकर पालन-पोषण किया था। बेटी इस साल कक्षा नौ की छात्रा थी। उसे बाद में एक 13 साल की पुत्री और 10 साल का बेटा भी हुआ। पिछले चार साल से पत्नी का नाजायज संबंध रामकरन से हो गया था।
विज्ञापन
बेटी ने कई बार दोनों को एक साथ देखा था। संबंध का बेटी विरोध करती थी। विरोध करने पर बेटी को पत्नी और रामकरन को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी ने फोन पर सारी दास्तां बताई थी। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
आत्महत्या के लिए युवती को उकसाने का युवक पर मुकदमा
- अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने की थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। आत्महत्या के लिए युवती को उकसाने के मामले में युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवती के शादी तुड़वाने के लिए उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की थी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 साल की युवती की शादी तय हो गई थी। शादी तुड़वाने के लिए गांव के संदीप ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल किए थे। युवक की हरकत से युवती समाज और परिवार के बीच अपमानित हुई। सदमा बर्दाश्त न करने पर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। युवती के पिता ने थाने में वीडियो वायरल करने वाले संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।