फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against three including mother and son for gang rape of a teenage girl

Fatehpur News: मां-बेटा समेत तीन पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including mother and son for gang rape of a teenage girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आईजी जोन के आदेश पर मां-दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि ललौली मोहल्ला निवासी सलीम, साजिद अक्सर उसकी 13 साल की बेटी के साथ रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करते थे। बेटी को 24 सितंबर की दोपहर सलीम और साजिद ने रास्ते से घसीट ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर आई और आपबीती बताई। पड़ोसियों के साथ सलीम और साजिद के घर गई। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की बात कही। इस पर सलीम की मां ने गाली गलौज कर भगा दिया।

इसी रात सलीम, साजिद उसके घर की छत पर पहुंचे और सो रही बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। छोटी बेटी की रोने की आवाज सुनकर वह छत पर पहुंची। छोटी बेटी को साजिद पकड़े था। सलीम दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed