फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against four for trying to capture the house by breaking the lock

Fatehpur News: ताला तोड़कर मकान पर कब्जा के प्रयास में चार पर मुकदमा

Tue, 27 Aug 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for trying to capture the house by breaking the lock
फर्रुखाबाद। ताला तोड़कर मकान पर कब्जा करने का प्रयास मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूदायन के मजरा भान नगर निवासी विजय सिंह ने बहू सीमा, पौत्र मोहित कुमार, साथी श्याम कुमार उर्फ टेनी व उसकी पत्नी रकमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र विक्रम सिंह की 5 दिसंबर 2020 को मौत हो गई थी। बहू सीमा ने कुछ दिनों बाद ही गांव उनासी निवासी सुखवीर यादव के साथ विवाह कर लिया। वह मेरापुर थाने के सामने मकान में रह रही है। 24 अगस्त को सीमा अपने पुत्र सहित चार लोगों के साथ घर पर आई।

मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगी। विरोध करने पर चारों लोगों ने विजय सिंह व पत्नी उर्मिला देवी, बेटी एकता से गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमे की जांच दरोगा अवधेश अवस्थी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed