फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against five for cheating widow

Fatehpur News: धोखा देकर विधवा से बैनामा कराने में पांच पर मुकदमा

Wed, 22 Mar 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five for cheating widow
फतेहपुर। जालसाजों ने धोखाधड़ी कर एक बुजुर्ग विधवा से एक बीघा के बजाए पूरी भूमि का बैनामा करा लिया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के दतौली निवासी विधवा पूनम देवी बुजुर्ग हैं। उनके दो पुत्रों की मौत हो चुकी है। पुत्रियां भी शादीशुदा हैं। पूनम ने कोर्ट में दायर अर्जी में बताया कि दामाद राजवीर को कैंसर है। छोटी बेटी निशा ने अपने पति के इलाज के लिए पैसे मांगे तो भूमि की बिक्री का फैसला लिया। एक बीघा जमीन बेचने के लिए गांव के कृष्ण मोहन सिंह से बात हुई। कृष्णमोहन ने शोभा त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी पत्नी आकाश त्रिपाठी निवासी इंद्रानगर थाना कल्यानपुर कानपुर से मिलवाया। शोभा त्रिपाठी पक्ष से एक बीघा जमीन 80 हजार रुपये में तय हुई। इन लोगों ने धोखाधड़ी कर नौ जून 2022 को एक बीघा की जगह पूरी भूमि का बैनामा करा लिया। बैनामे के बाद उसे छह चेक दिए गए। तीन चेक कृष्ण मोहन सिंह ने ले लिया। उसे सिर्फ 30 हजार की चेक दी और किसी से शिकायत करने पर कृष्ण मोहन सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। पूरी जमीन की सरकारी कीमत 12 लाख के आसपास है। उसने 15 जून 2022 को पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed