{"_id":"66fef385477cff82b209ddc4","slug":"case-filed-against-14-including-four-women-in-attack-with-sticks-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122297-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लाठी-डंडे से हमले में चार महिलाओं समेत 14 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लाठी-डंडे से हमले में चार महिलाओं समेत 14 पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमले में पुलिस ने 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना मलवां थाने के धरमपुर गांव में 30 सितंबर को बिजली पोल की लाइट बुझाने के विवाद में हुई थी। एक पक्ष के श्यामचरण की तहरीर पर सोहन, अशोक, संतोष, उदयराज, हंसराज, कविराज, मुन्नी देवी पत्नी अशोक, सहोद्रा पत्नी उदयराज, उमा देवी पत्नी संतोष के खिलाफ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। हमले में वादी का पुत्र निरंजन, पौत्र पवन कुमार, अभिषेक, बहू कमला देवी घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के रघुनाथ सिंह चौहान की तहरीर पर निरंजन, पिंटू, पूती, पवन व कमला देवी पत्नी निरंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पक्ष के अंकित, अशोक, रामादेवी, सुभद्रा देवी को गंभीर चोट आईं।
-- -- -- -
घर से नकदी, जेवर चोरी का पड़ोसी समेत दो पर मुकदमा
फतेहपुर। ललौली थाने के पवारनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी सुधीर सिंह समेत दो के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा एक माह बाद दर्ज हुआ है। घटना चार सितंबर को हुई थी। ओम प्रकाश के ससुर का घटना के दिन देहांत हो गया था। वह पत्नी रानी देवी के साथ ससुराल शाह गए थे। उनकी पुत्री प्रियंका देवी घर पर अकेली थी। गांव का सुधीर कुमार सिंह अपने एक साथी संग दीवार फांदकर घर पहुंचा। कोठरी का ताला तोड़कर चांदी, सोने के जेवरात व 25 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। भागते समय दरवाजे में टकराने से लड़की की नींद खुल गई। लड़की ने सुधीर को पहचान कर शोर मचाया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
-- -- --