{"_id":"608c508f8ebc3e47774681b3","slug":"case-against-fatehpur-news-knp6261628132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भाई व बेटे सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भाई व बेटे सहित पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
हसवां। 26 अप्रैल को रामपुर मतदान केंद्र के बाहर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसवां इंद्रसेन यादव के भतीजे को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष से गुरूवार शाम एफआईआर दर्ज की। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित, उनके भाई व बेटों को आरोपी बनाया गया है। उन पर बवाल व मारपीट का आरोप लगाया गया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की रहने वाली रेखा देवी पत्नी भूप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल मतदान के दिन साढ़े तीन बजे वह दवा कराने के लिए खागा जा रही थी। गांव के अवधराम के दरवाजे पर जैसे वह पहुंची तो वहां पर नशे में धुत कल्लू उर्फ दलबीर, बलबीर ने उसे बाइक से गिरा दिया और चुनाव में उसके खिलाफ प्रचार करने की बात कह उसे उसे व उसके बेटे पीटने लगे। साथ ही वहां मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन व राजेंद्र सिंह ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गांव में घुमाने की बात कही। पुलिस ने मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख हसवां इंद्रसेन सिंह, उनके भाई सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व बेटे बलबीर सिंह व भतीजे दलबीर सिंह के खिलाफ बवाल व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि 26 अप्रैल को रामपुर गांव में मतदान केंद्र के बाहर पूर्व प्रमुख के भतीजे दलबीर सिंह को आधा दर्जन लोगों ने घेरकर पीटा था। इस मामले में दलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह ने भूप सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ बलवा और हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में अभियुक्त भूप सिंह की पत्नी रेखा देवी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि इंद्रसेन उनके पुत्र बलवीर, भतीजे व भाई सहित पांच पर एफआईआर हुई और जांच की जा रही है।