फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car rams into parked truck, one dead

खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car rams into parked truck, one dead
चौडगरा (फतेहपुर)। प्रयागराज से कानपुर जा रही एक कार शनिवार को हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर पराग डेयरी के पास यह हादसा हुआ। प्रयागराज के धूमनगंज थानान्तर्गत राजरूपपुर निवासी कार सवार उदय (25), पिपरगांव धूमनगंज के विकास (24) व सचिन साहू (24), बिनौरा धूमनगंज के सौरभ (25) और आयुष (25) हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान रात में सचिन साहू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है यह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर जा रहे थे। लोगों का आरोप है कि हाईवे पर स्थित ढाबों के सामने ट्रक खड़े होते हैं। इसी वजह से अक्सर खड़े ट्रकों से हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed