{"_id":"2796fd4bc83aec47e8ddbe3802804c91","slug":"car-collided-with-breaker-one-person-killed-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत, सात लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का जश्न मनाने के लिये होटल जा रहे युवकों की कार बुधवार की रात डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में घायल एक युवक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पांच लोगों को गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। दो लोगों को गंभीरावस्था में कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कौशांबी जनपद सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा निवासी अमृतलाल वर्मा का पुत्र विकास वर्मा (33) चौक बाजार कोतवाली सदर में सोने-चांदी के गहने बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
बुधवार की रात नए वर्ष का जश्न मनाने को विकास अपने दोस्तों राजन, शिवम, जितेंद्र, विवेक, सुशील के साथ कार से गुगौली होटल में जा रहा था।
कल्यानपुर थाना हाइवे पर गुगौली के पास उनकी इंडिगो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हालत गंभीर देखकर विकास वर्मा को कानपुर के लिये रेफर किया गया। कानपुर लेकर जाते समय ही रास्ते में विकास की मौत हो गई।
घायलों का गोपालगंज पीएचसी में इलाज किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के ममेरे भाई अनिल सोनी ने बताया कि उनकी तीन मासूम बच्चे हैं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
उसकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। घटना से पूरे परिवार का हाल बेहाल हो गया है। इधर नउवाबाग इलाके में बाइकों की भिड़ंत में नसीम, रेहान निवासी ईसाइन का पुरवा और शैलेंद्र, राधे निवासी बहुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलरोड हाइवे में खजुहा सहमसी मोड़ के पास दो बाइकों की हुई भिड़ंत में ओम प्रकाश पुत्र मन्नू, सुनैना पुत्री सुशील निवासी सहमसी व गांव नरैचा निवासी हितेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने समाजवादी एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान हितेश की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
औंग संवाददाता के अनुसार बिजोली मोड़ खदरा के पास हाईवे में पैदल जा रहे भगवान सहाय पुत्र टिल्लू निवासी खदरा को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में कानपुर ले जाया गया है।
इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास बुधवार की रात जीटी रोड पर एक डीसीएम पलट जाने से चालक मामूली रूप से घायल हो गया और लदे फाइवर पाइप फट गये।
करीब 25 हजार रूपये का नुकसान बताया गया है। कानपुर से डीसीएम में सुप्रिया फाइवर पाइप लाद करके चालक मुकेश पटना जा रहा था। करीब दस बजे रात पीछे से ओवर टेक करते समय ट्रक से साइड लग गई, जिससे डिवाइडर क्रास करते हुये खंती में गाड़ी पलट गयी। चालक मामूली रूप से घायल हो गया।