{"_id":"69ebcb48c2ce5742e109e97e","slug":"candidates-can-access-the-exam-center-by-scanning-the-qr-code-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153456-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: क्यूआर कोड स्कैन कर परीक्षार्थी पहुंच सकेंगे सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: क्यूआर कोड स्कैन कर परीक्षार्थी पहुंच सकेंगे सेंटर
विज्ञापन
फतेहपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस ली है। अधिकारी लगातार सातों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
एडीएम प्रशासन अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सात केंद्रों पर उप्र होमगार्ड पदों के लिए एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए 500-500 ओआरएस पैकेट और पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही टेंट भी लगाए गए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में प्रत्येक केंद्र के बाहर एंबुलेंस और चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि रेलवे अधीक्षक और बस स्टेशन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी खानपान सामग्री तय दर से अधिक पर न बेची जाए। इसकी नियमित चेकिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
एक पाली में 2640 परीक्षार्थी होंगे शामिल
25, 26 और 27 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। एक पाली में 2640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 15840 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज और बीआर आंबेडकर महिला महाविद्यालय।
केंद्रों में सख्त सुरक्षा, एलआईयू सतर्क
प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी से परीक्षार्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। सात केंद्रों पर 235 पुलिसकर्मियों और एलआईयू की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, महिला व पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। तीनों सर्किल के सीओ लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे। केंद्रों के बाहर 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और क्यूआरटी टीमें गश्त करेंगी। नोडल प्रभारी/एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सभी केंद्रों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होंगी। मुख्यालय कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।