फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Campaign launched in Radhanagar to stop electricity theft

Fatehpur News: बिजली चोरी रोकने के लिए राधानगर में चलाया अभियान

Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched in Radhanagar to stop electricity theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। विद्युत विभाग ने विद्युत वितरण उपखंड राधानगर क्षेत्र में व्यापक मॉर्निंग रेड अभियान सोमवार को चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर लगाम लगाना और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। अभियान के तहत 50 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं के मीटर धीमे चलते मिले, उन्हें तत्काल हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया। वहीं, दो उपभोक्ताओं सुरेश चंद्र व कृष्णा पांडेय के मीटरों में बाईपास पाया गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ जांच के दौरान 26 उपभोक्ताओं के परिसरों में विद्युत भार वास्तविक खपत से अधिक पाया गया, उन्हें दुरुस्त करते हुए कुल 58 केवीए का लोड बढ़ाया गया। साथ ही, 20 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। राधानगर विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि इस तरह के औचक अभियानों से जहां बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा, वहीं उपभोक्ताओं को पारदर्शी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed