फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   campagine in fatehpur

मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया अभियान, नौ नमूना जांच को भेजे

Tue, 20 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
campagine in fatehpur
पीरनपुर में मखाना के पैकेट को देखते मुख्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। किराना और फलों की दुकानों से नौ नमूना लिए और जांच को भेजा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने पीरनपुर से मखाना, चौक बाजार से किसमिस, चौगलिया से मूंगफली के दाना, ज्वालागंज से पपीता और सेब का नमूना लिया।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलिल कुमार सिंह ने चौडगरा से मूंगफली दाना व साबूदाना के नमूना लेकर जांच को भेजे। खागा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने सुजरही से मूंगफली दाना का नमूना संग्रहीत किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पपीता को केमिकल्स से पकाने के शक पर नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

सेब में चमक लाने के लिए ऊपरी सतह पर केमिकल्स लगाए जाने का शक था। इसलिए दो फलों के नमूना लिए गए हैं। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर नवरात्र, दशहरा में मिलावटखोंरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर रामबाबू, रत्नाकर सिंह, रविशेखर कुशवाहा, अरुण कुमार, अमित कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed